नोएडा में चुपके से आई बारिश, बादल गरजा, बिजली चमकी
Noida Monsoon
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:06 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 06:06 PM
Noida Monsoon : जहां पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर (Noida) में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी था। वहीं गुरुवार (27 जून) की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया। नोएडा के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया और नोएडा वासियों को भीषण गर्मी, तपती धूप और उमस से राहत मिल गई है।
नोएडा की सरजमीं पर पानी के छींटे
इस साल भीषण गर्मी ने अपने चपेट में नोएडा के कई इलाकों को ले लिया था जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया था। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों में लोगों का हाल बदतर होता नजर आया था। गर्मी का कहर देखते हुए नोएडा वासियों को लम्बे समय से बारिश का इंतजार था। अब ऐसे में नोएडा की सरजमीं पर मानसून के दस्तक देते ही नोएडा वासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यूं तो नोएडा में मंगलवार को भी हल्की-फुल्की बारिश हुई थी लेकिन बारिश होने के बाद मौसम सुहावना होने की बजाय और गर्म हो गया है। जिसने नोएडा के लोगों को परेशान करके रख दिया था। गुरुवार सुबह बारिश होने के बाद से नोएडा का मौसम सुहावना हो गया है, जिससे नोएडा वासियों ने राहत की सांस ली है।
राजधानी में भी बदला मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधानी समेत नोएडा भी पिछले कुछ दिनों से गर्मी की चपेट में था। लेकिन गुरुवार को बारिश होने के बाद से दिल्ली और नोएडा के लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम को देखते हुए लगता है कि अब दिल्ली और नोएडा वासी गर्मी की मार से बच सकते हैं। बता दें पूर्वी राज्यों में भी मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली के मौसम में भी तब्दीली आई है। मौसम में आई तब्दीली से दिल्ली और नोएडा के लोगों ने सुकून की सांस भरी है।