
Noida News (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 में एक युवती ने अपनी मां व भाई के खिलाफ मारपीट कर हाथ जला देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पूर्वांचल सोसाइटी में रहने वाली एक युवती में अपने भाई संदीप मुखिया व मां नागेश्वरी देवी के खिलाफ मारपीट कर हाथ जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता लॉ की छात्रा है और उसका संपत्ति को लेकर अपनी मां और भाई से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने खेड़ा गांव निवासी सुधीर उफऱ् शक्ति पुत्र कृष्ण फौजी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि सुधीर को अपराधिक गतिविधियों के चलते जनवरी माह में 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। जिला बदर होने के पश्चात भी आरोपी अपने गांव में रह रहा था।