विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को रैली को लेकर पूरी ताकत लगा दी है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जेवर क्षेत्र के कई गांव का व्यापक भ्रमण किया।

Noida News : नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को रैली को लेकर पूरी ताकत लगा दी है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जेवर क्षेत्र के कई गांव का व्यापक भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने अनेक गांवों में जनसंपर्क करके किसानों से प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा ने देश क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम हेतु अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के खुर्जा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रामगढ़ी, फिरोजपुर, अहरौली, भूतगढ़ी, भिंडौर, गोठनी, छपना, इब्राहीमपुर-डासौली, माँचड़, कलाखुरी, जवां, भुन्ना, नेकपुर, चिंगरावली, मुमरेजपुर, कपना, गोविला, हसनपुर एवं परौरी सहित अनेक गांवों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया। ग्रामीणों से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें 28 मार्च 2026 को प्रातः 09ः30 बजे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह एयरपोर्ट न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि जेवर एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आएगा। साथ ही, यह परियोजना प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह है। समूचा गौतमबुद्ध नगर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए उत्सुक है। यह आयोजन न केवल क्षेत्र के विकास का प्रतीक होगा, बल्कि यह देश की प्रगति और आधुनिक अवसंरचना निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि खुर्जा सत्य प्रकाश सिंह, भगवान दास सिंघल, पूर्व विधायक विजेंद्र खटीक, संजय शर्मा, सतीश वाल्मीकि, रिंकू शर्मा, मोहन पहलवान आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी क्षेत्रवासियों से पुनः आग्रह किया गया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। Noida News
विज्ञापन