नोएडा के सांसद की बेटी के खाते में आई नई उपलब्धि, मिला सिल्वर बटन
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:36 PM
Noida News : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद डॉ. महेश शर्मा की बेटी डॉ. पल्लवी शर्मा को एक नई उपलब्धि मिली है। नोएडा के सांसद की बेटी के तौर पर कम एक डॉक्टर तथा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर डॉ. पल्लवी नोएडा में खूब सक्रिय रहती हैं। डॉ. पल्लवी को मिली ताजा उपलब्धि उन्हें बिल्कुल नए क्षेत्र में मिली है। इस ताजा उपलब्धि का श्रेय डॉ. पल्लवी शर्मा ने कैलाश अस्पताल समूह की टीम को दिया है।
यूट्यूब पर मिली डॉ. पल्लवी शर्मा को बड़ी उपलब्धि
नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा की बेटी दूसरे कार्यों के साथ-साथ कैलाश अस्पताल समूह के यूट्यूब चैनल की देखरेख भी करती हैं। कैलाश अस्पताल समूह का यूट्यूब चैनल डॉ. पल्लवी शर्मा के निर्देशन में तेजी से प्रगति कर रहा है। हाल ही में कैलाश अस्पताल समूह के यूट्यूब चैनल पर 100K यानि कि एक लाख सब्सक्रराईबर पूरे हो गए हैं। 100K सब्सक्राइबर पूरे होते ही यूट्यूब ने कैलाश अस्पताल के चैनल को सिल्वर बटन प्रदान कर दिया है। सिल्वर बटन मिलने की खुशी डॉ. पल्लवी शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
कैलाश अस्पताल के सहयोगियों को दिया पूरा श्रेय
डॉ. पल्लवी शर्मा ने यूट्यूब पर 100K सब्सक्रराइबर होने का श्रेय कैलाश अस्पताल के अपने सहयोगियों को दिया है। अंग्रेजी भाषा में लिखे गए बधाई संदेश में डॉ. पल्लवी शर्मा ने लिखा है कि “Thrilled to announce " Kailash Healthcare Ltd " Youtube Channel has crossed 100,000 subscribers and recognizing this achievement, we been rewarded with Silver Play Button A huge thank you to our incredible Kailash Family for the constant support, video views, likes, and shares. A special congratulations to our dedicated "Digital Marketing Team" for their relentless hard work and creativity. Here's to many more milestones together.” Noida News