विज्ञापन

Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आज से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में ‘मेरा घर-राहुल गांधी का घर’ के नाम से अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत पार्टी तथा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर के बाहर पोस्टर व बैनर लगाएंगे। जिसमें लिखा होगा ‘मेरा घर-राहुल गांधी का घर’ तथा ‘ये घर- राहुल गांधी का है’।
नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। नोएडा में आज से ही इस अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है।
आपको बता दें कि गुजरात की निचली अदालत द्वारा 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिनने के बाद सरकार ने उनको नोटिस देकर एक माह के अंदर सांसद आवास खाली करने को कहा है। इसी से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर को राहुल गांधी को समर्पित किए जाने का अभियान छेड़ दिया है। इसको लेकर भाजपा तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन