
Noida News: आज देश के नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक संस्था में कारगिल में शहीद हुए जवानों व अफसरों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वे यहां 22वें वार्षिक पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए थे।
इस दौरान एडमिरल आर.हरि कुमार ने वार्षिक स्मारिका-2023 का भी विमोचन किया तथा 39 शहीदों के परिजनों को उपहार देकर सम्मानित किया।
एडमिरल के अलावा इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, मेजर जनरल एच. सिंह, एडीजी आर.एस. सिंह तथा वायुसेना की ओर से कोमोडोर सतीश शेनई ने भी शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल पी.एल. बख्शी, बिग्रेडियर अशोक हक, लेफ्टिनेंट कर्नल सी.के. शर्मा, जेपी सिंह, एवीएम प्रदीप कुमार, विंग कमांडर बी.पाल, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति राणा, श्रीमती अनामिका वर्मा, स्कूल के छात्र, अध्यापक तथा कई सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यकम का संचालन कोमोडोर नरेन्द्र महाजन ने किया।
नोएडा की ये खबरें भी पढ़े -