ऑडी सवार दबंगों ने कैब चालक को खींचकर पीटा, तान दी रिवाल्वर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:35 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:35 PM
Noida News। साइड न मिलने पर ऑडी सवार दबंगों ने एक कैब चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया ।कैब चालक ने जब पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो दबंगों ने उस पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से ग्राम बख्तावरपुरा सेक्टर-127 निवासी हरकेश नायक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-127 की विप्रो कंपनी में कैब चलाता है। 21 फरवरी की दोपहर को वह कंपनी का स्टाफ लेने के लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था वह जैसे ही सेक्टर-98 की रेड लाइट से यूटर्न लेकर सर्विस रोड पर आया तो पीछे से आ रही काले शीशे वाली ऑडी कार के चालक ने उसे हौरन देकर साइड मांगी। उसकी अर्टिगा कार के आगे कोई दूसरा वहां था जिस कारण वह साइड नहीं दे पाया।
थोड़ी दूर जाने पर ऑडी कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसकी कार रूकवाली। ऑडी से उतरे दो युवकों ने उसे कार से नीचे खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसने जब पुलिस को फोन करने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।