नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय कामिनी कुमारी ने सोसाइटी के लिली टावर की 16वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय कामिनी कुमारी ने सोसाइटी के लिली टावर की 16वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कामिनी की शादी 11 जुलाई 2026 को मंथन धीमान के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद हुई इस घटना के बाद मायके पक्ष ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News
पुलिस के मुताबिक, कामिनी कुमारी अपने पति मंथन धीमान के साथ डिवाइन मीडोज सोसाइटी के लिली टावर स्थित फ्लैट नंबर 1602 में रह रही थी। कामिनी मूलरूप से एटा की रहने वाली थी, जबकि उसका पति देहरादून का निवासी बताया गया है। शादी के बाद दोनों नोएडा में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। कामिनी पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वहीं, मंथन एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के रूप में काम करता है। पुलिस अब दंपती के वैवाहिक जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। Noida News
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कामिनी के 16वीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में पति मंथन धीमान ने दावा किया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस के अनुसार इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह तत्काल कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस अब इस दावे की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कामिनी के मानसिक स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और घटना से पहले की परिस्थितियों के बीच कोई संबंध था या नहीं। Noida News
कामिनी की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके पक्ष के लोग भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति मंथन पर दहेज के लिए कामिनी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News
विज्ञापन