
Noida News (चेतना मंच)। एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का जालसालों ने धोखाधड़ी से ATM कार्ड बदल दिया। एटीएम बदलने के बाद आरोपियों ने खाते से 1,21,374 रुपयं निकाल लिए। पीड़ित ने 4 अज्ञात जालसाजों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-43 स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले संतराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी का एटीएम लेकर पैसे निकालने के लिए सदरपुर बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर गया था। काफी प्रयासों के बावजूद एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान पास खड़े चार लडक़ों ने उनकी मदद करने के बहाने धोखाधड़ी से उनका एटीएम बदल दिया।
इसके बाद वह एटीएम से वापस आ गया कुछ समय बाद उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उनके एटीएम से 1,21,374 निकाल लिए गए हैं। इसके अलावा एडीडॉस कंपनी से कुछ सामान भी खरीदा गया है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रही है साथ ही जिस शोरूम पर खरीदारी हुई है वहां से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। Noida News