
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। उम्मीद संस्था एवं अंबावता संगठन ने दादरी स्थित सेंटहुड पब्लिक स्कूल कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण करने वाले बच्चों द्वारा पीपल, बरगद अमरूद, पिलखान के पौधे रोपित कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया है।
उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि यह पौधे वृक्ष बनकर अपनी जड़ों के जरिए भारी मात्रा में वर्षा जल का संचय करते हैं यह पौधे भूजल स्तर को गिरने से रोकने में काफी मदद करते हैं। बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन के स्रोत हैं। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है प्रत्येक पेड़ जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है।
बीकेयू अंबावता के दादरी तहसील अध्यक्ष, किसान नेता राजकुमार रूपबास एवं प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने कहा कि पौधारोपण, सख्त नियम और जल संरक्षण के प्रति जागरूक ही भूमिगत जल को संरक्षित करने का समाधान है।
इस मौके पर उम्मीद संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रहम सिंह, विद्यालय प्रबंधक संदीप शर्मा, सुनहरी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति तोमर, आशा शर्मा, संदीप शर्मा, तनुश्री भटनागर, किसान नेता राजकुमार रूपबास, डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर एवं समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।