Noida News : हेल्थ मेले का 12 सौ लोगों ने उठाया लाभ
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:22 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:22 AM
नोएडा । नोएडा डायबिटीक फॉर्म की ओर से सेक्टर-12 सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 12 सौ मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान मधुमेह, सांस संबंधित, दंत, सर्जन, फिजीशियन, आंख, हड्डी, रोग, त्वचा रोग आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की। इस दौरान डॉ जीसी वैष्णव ने बताया कि मधुमेह से पीडि़त मरीजों की संख्या में 10 फ़ीसदी की दर से लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि शिविर में 100 साल से ऊपर के मरीज भी मौजूद रहे। और वे शुरुआत के शिविरों से उनके साथ जुड़े हुए हैं। और लगातार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर कैलाश अस्पताल, फेलिक्स अस्पताल ,सुमित्रा अस्पताल ,विनायक अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल के लगभग 40 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर मरीजों की जांच की। वही 20 दवा कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ जीसी वैष्णव ने लगातार प्रत्येक वर्ष लगने वाले हेल्थ मेले में सहयोग देने वाले अस्पताल के डॉक्टर एवं चेयरमैन को तथा अन्य सहयोग देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन पंकज जिंदल द्वारा किया गया जिन्होंने कैंप की शुरुआत की थी।
इस अवसर पर फेलिक्स अस्प्ताल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता एवं उनकी पत्नी डॉ रश्मि गुप्ता, सुमित्रा अस्पताल के चेयरमैन डॉ वीके गुप्ता, विनायक अस्पताल के चेयरमैन आदि अस्पतालों के डॉक्टर मौजूद थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप का आयोजन करने से वंचित लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल पाती है। उन्होंने कैंप की सराहना की तथा कहा कि उनसे जो सहयोग बनेगा वह हमेशा इसके लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि (दर्जा प्राप्त) मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि डॉ जी सी वैष्णव एवं पंकज जिंदल और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। क्योंकि कुछ लोग ही होते हैं जो गरीब लोगों की सहायता करते हैं।
इस अवसर पर पंकज जिंदल ने कहा कि मेले के आयोजन पर भारत विकास परिषद और नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन अपना सहयोग दिया।