
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम 13 दूल्हों को सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर से वैधानिक तरीके से सुसज्जित रथ पर सवार करके बैंडबाजों के साथ बारात घर सेक्टर-19 पर पहुंचाया गया, जहां शहर के पहले से मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्यता पूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात वर-वधुओं ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर एक दूजे का साथी होना स्वीकार किया।