Noida News : भावांजलि षष्टम उत्सव में 14 पुस्तकों का किया विमोचन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:43 AM
Noida : नोएडा। साहित्य समाज का दर्पण होता है। चाहे कवि हो या कोई कथाकार या उपन्यासकार, उसकी रचनाओं में तत्कालीन समाज का चित्रण देखने को मिलता है। साहित्यकार ही समाज, देश व राष्ट्र को नई दिशा देता है। यह कहना था उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन व राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का। वे सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में आयोजित भावांजलि षष्टम समारोह में पुस्तकों के विमोचन के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रचनाकारों की 14 पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया।
कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण समूह संपादक निर्मेश त्यागी और उनके संपादक मंडल के सदस्यों सुनीता सोनू, यादवेन्द्र आर्य, रोहित मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि ने 14 लेखकों की पुस्तकों का विमोचन किया तथा उन्हें सम्मान पत्र/स्मारिका चिन्ह से सम्मानित किया। इस मौंके पर प्रख्यात कविवर गोपाल सिंह नेपाली अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहली बार इंग्लिश पोयट्री की पुस्तक का विमोचन किया गया। अपराह्न के बाद कार्यक्रम अध्यक्ष मास्टर तेजपाल नागर भाजपा विधायक (दादरी) ने कवियों की हौंसला आफजाई की। उसके बाद उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।