Noida News : जनपद के 15 अनाथ बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:31 AM
Noida: नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'बाल सेवा योजना' के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के 15 अनाथ बच्चों को लैपटॉप देंगे। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी सूची उत्तर प्रदेश शासन को उपलब्ध करवा दी है। जो बच्चे कोरोना महामारी के समय अनाथ हो गए। उन बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कोरोना संक्रमण के दौरान जनपद में रहने वाले काफी बच्चे अनाथ हो गए थे। इन सभी बच्चों से बाल सेवा योजना का लाभ देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें से 107 बच्चों ने आवेदन किए। अतुल कुमार ने बताया कि आवेदन आने के बाद उन बच्चों का चयन किया गया, जो लैपटॉप पाने के पात्र हैं। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनकी उम्र काफी छोटी है और वह लैपटॉप नहीं चला सकते। ऐसे बच्चों की सूची शासन को नहीं भेजी है।
उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 15 बच्चों की सूची उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई है। इन 15 बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप दिया जाएगा। यह बच्चे नौवीं क्लास या उसके ऊपर की क्लास में पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा सरकार इनको प्रतिमाह 4 हजार रुपए की मदद दे रही है।