Noida News : चार थाना प्रभारी सहित 16 इंस्पेक्टर जनपद से रिलीव
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:52 AM
नोएडा (जगदीश शर्मा)। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर से 20 इंस्पेक्टर जिनको जनपद में 3 वर्ष से अधिक का समय हो गया। उनके तबादले कानपुर जोन और मेरठ और बरेली जोन में किए गए। यह तबादले चुनाव के मद्देनजर दूसरे जोन में किए गए थे। लेकिन उन्हें रिलीव अब किया गया है। अभी भी चार थाना प्रभारी रिलीव होने बाकी है । जबकि 16 को रिलीव कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सूरजपुर अजय कुमार को मेरठ जोन, महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी को मेरठ जोन, रबुपुरा थाना प्रभारी दिनेश यादव एवं बिसरख थाना थाना प्रभारी अनीता चौहान को मेरठ जोन के लिए रिलीव कर दिया गया।
इसी तरह राजवीर चौहान प्रभारी डीसीआरवी गौतमबुद्घनगर से कानपुर नगर, सुरेंद्र सिंह आईटी सेल ग्रेटर नोएडा से कानपुर नगर, अनूप कुमार अपराध शाखा गौतमबुद्घनगर से कानपुर शहर, प्रभात चंद गौतमबुद्घनगर से बरेली चौहान, जैनेंद्र सिंह आईटी सेल से आगरा जोन, जयवीर सिंह आईटी सेल ग्रेटर नोएडा से आगरा जोन, मुनेश कुमार गौतमबुद्घनगर आईटी सेल से आगरा, विनीत कुमार पीआरओ अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्घनगर से कानपुर जोन, रजनीश कुमार गौतमबुद्घनगर से कानपुर जॉन, अखिलेश गौतमबुद्घनगर से बरेली जोन, विनय शर्मा आईटी सेल गौतमबुद्घनगर से कानपुर नगर तबादला किया गया। इन सभी को रिलीव कर दिया गया है। जबकि थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी मुनेश कुमार चौहान, दनकौर थाना प्रभारी अरविंद पाठक, दादरी थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी एवं ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी भुवनेश्वर कुमार को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि तबादले के बाद अगर अधिसूचना लग जाती है, तो जिन इंस्पेक्टरों को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। बीच में ही लटके रहते हैं। उन्हें दूसरे जोन में भी पुलिस लाइन में ही रहकर काम करना पड़ता है। क्योंकि अधिसूचना लगने के बाद उनकी तैनाती नहीं की जाती है।