विज्ञापन

Noida News सोशल साइट और मेट्रोमोनियल साइट पर बनने वाले रिश्तों में क्या हकीकत होती है, वह आपको इस खबर को पढ़ने के बाद अच्छी तरह से पता चल जाएगा। यूपी के नोएडा के एक युवक का दूर बैठी एक युवती ने एक ही झटके में तोड़ दिया। यही नहीं युवती ने युवक के साथ ऐसा काम किया है कि युवक अब तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। जानिए पूरा मामला..
दरअसल, नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी आकाश गर्ग ने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आकाश गर्ग ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर उसकी मुलाकात आरोशी रॉय नामक युवती से हुई थी।
युवती ने खुद को दिल्ली की रहने वाला बताया था। दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ तो दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। युवती ने आकाश के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा रने की बात कही। दोनों में शादी, कैरियर, भविष्य और काम को लेकर भी बात हुई। दोनों तरफ से तस्वीरों और वीडियो का आदान-प्रदान हुआ। कथित युवती ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीत लिया। इसके बाद साजिश के तहत युवती ने कारोबार में निवेश करने को कहा।
पुलिस शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि युवती ने उसे बताया था कि उसने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यूएसडीटी खरीदा है। उसने आकाश को भी ऐसा करने को कहा। झांसे में आने के बाद शिकायतकर्ता ने ऐसा कर दिया। इसके बाद युवती ने आकाश से ऑनलाइन कारोबार में 10 से 20 हजार रुपये निवेश करने को कहा। ऐसा करने के कुछ समय बाद युवक को मुनाफे सहित पैसे वापस मिल गए। दोबारा मुनाफे की बात कहकर युवती ने शिकायतकर्ता से 17 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद से युवती से संपर्क नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन