Noida News: हिंडन डूब क्षेत्र में 2.5 करोड़ की जमीन मुक्त कराई
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:16 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:16 PM
Noida: नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण तथा निर्माण को ध्वस्त कर करीब 2.5 करोड़ मूल्य की जमीन मुक्त करा ली। कार्यवाही के दौरान करीब 6600 वर्गमीटर से जमीन से बड़े पैमाने पर फर्नीचर की दुकानों को हटाया गया। इन दुकानदारों ने टीन शेड लगाकर फर्नीचर मार्केट बना लिया था। यहां करीब 25 दुकानों को बनाया गया था। पहले इन दुकानदारों को सामान हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद बुलडोजर चलाया गया। प्राधिकरण के करीब 25 कर्मचारी तीन जेसीबी और एक डंपर लगाया गया। ये भी बताया गया कि इस कार्यवाही का पूरा खर्चा अतिक्रमण कर्ताओं से ही वसूल किया जाएगा।
प्राधिकरण का दस्ता मौके पर पहुंचा तो वहां दुकानदारों ने कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले लोगों को समझाया। नहीं मानने पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राधिकरण का कहना कि इनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। प्राधिकरण स्पष्ट कहा कि हिंडन के डूब क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है। यहां निर्माण एनजीटी के नियमों का उल्लंघन है। चूकी ये जमीन प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में आती है। जबकि निगरानी का काम सिंचाई विभाग का है। प्राधिकरण ने बताया कि अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी।