Noida News : जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
जांच के लिए गए औषधि के सैंपल
औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि औषधि की गुणवत्ता की जांच के क्रम में भारतीय जन औषधि केंद्र ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा के मेडिकल स्टोर से पैंटोप्राजोल गैस्ट्रो प्रतिरोधी एंड डोमपेरीडोन कैप्सूल तथा सीताग्लिप्टिन एंड मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट कुल 02 औषधियों के नमूने संग्रहित किये गये हैं, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।