
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चंडीगढ़ से लाई जा रही 24 पेटी शराब की बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी इस शराब को मुरादाबाद ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो शराब तस्कर कार से शराब तस्करी कर ला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिसाहडा गांव के फाटक के पास एक बीट कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 999 ब्रांड शराब की 288 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार अमरजीत व ललित निवासी झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लाकर मुरादाबाद ले जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह मुरादाबाद में शराब की डिलीवरी किसे देने जा रहे थे।