
Noida News : हापुड़ में स्थित एक मेडिकल इंस्टीटयूट में MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर से 25 लाख रूपये ठग लिए। जालसाज ने बड़े ही शातिराना तरीके से प्रोफेसर को अपने जाल में फंसाया और लाखों रूपये हड़प लिए। इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सेक्टर-63 में विवेक अवस्थी पुत्र प्रमोद नारायण अवस्थी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जालसाज राजीव सिंह ने अपने आपको सारावती इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइस अनवरपुर हापुड़ का प्रतिनिधि बताया और उनकी भतीजी को वर्ष-2023 सेशन में इंस्टीटयूट में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने का वायदा किया। राजीव सिंह ने उनसे 25 लाख रूपये इंस्टीटयूट में सीट बुक कराने के लिए मांगे। उन्होंने 3 चैकों के माध्यम से 25 लाख रूपये राजीव सिंह को दे दिए।
जब एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए इंस्टीयूट पहुंचे तो वहां इंस्टीटयूट के डायरेक्टर ने बताया कि राजीव सिंह नामक कोई व्यक्ति संस्थान की तरफ से अधिकृत नहीं किया गया है और न ही 25 लाख रूपये इंस्टीटयूट में जमा हुए हैं। इस मामले में पीड़ित पुलिस के पास भी गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने न्ययालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश में थाने में मामला दर्ज किया गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा। अवैध रूप से भारत में रह रहे दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे तथा उनके वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी।
थाना बीटा-2 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कासा ग्राउंड सोसायटी में अफ्रीकी मूल के कुछ विदेशी अवैध रूप से रह रहे है।। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने सोसायटी गेट से दो अफ्रीकी मूल के नागरिकों को रोका तथा उनसे दस्तावेज मांगे। इन दोनों के पास कोई पासपोर्ट, वीजा आदि नहीं थे तथा ये दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
पुलिस ने विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए विदेशी मूल के नागरिकों के नाम विलियम तथा यूसुफ अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी जांबिया हैं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।