Noida News: ऑल आउट की रिफिल बनी आफत, दुकानदार ने ग्राहक को जमकर पीटा
Noida News
भारत
चेतना मंच
07 Aug 2023 08:24 PM
Noida News: (चेतना मंच) ग्राम नगला नंगली में दुकानदार व उसके बेटों ने ग्राहक के साथ जमकर मारपीट की। पीडि़त ने थाना एक्सप्रेसवे में 3 लोगों के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने करीब 4 माह बाद इस मुकदमे को दर्ज किया है।
Noida News: फिट नहीं बैठी ऑल आउट की रिफिल
सेक्टर-134 स्थित ग्राम नगला नंगली निवासी बंटी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 19 अप्रैल को गांव में रोहतास कुमार की दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान से खरीदे ऑल आउट की रिफिल लेकर जब वह घर पहुंचा तो वह मशीन में फिट नहीं बैठी। इसके बाद वह ऑल आउट की रिफिल को लेकर रोहतास के पास पहुंचा और बताया की रिफिल मशीन में नहीं लग रही है।
Noida News: अभद्र व्यवहार करने का आरोप
इस बात को लेकर रोहतास उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर रोहतास ने अपने बेटे योगेश व अमित को भी बुला लिया तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मारपीट पर उतारू रहे। पीडि़त का कहना है कि आरोपी उसके साथ अब भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
Noida News : स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित