Noida News: चुनाव से पहले नोएडा में किरायेदार के घर से 3.70 करोड़ रुपए बरामद
भारत
चेतना मंच
08 Feb 2022 03:45 PM
Noida News: नोएडा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) होना है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर (Noida News) जिले में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के क्रम में कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-44 स्थित एक मकान से 3.70 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
नोएडा (Noida News) में विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है. पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रेमपाल सिंह नागर के मकान की दूसरी मंजिल से करीब 3.70 करोड़ रुपये की नकद रकम बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है और वह आगे की कार्रवाई कर रहा है।
सुपरटेक के ट्विन टावर को गिराने की प्रक्रिया दो हफ्तों में होगी शुरू: नोएडा प्राधिकरण
उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। आरोपित से संबंधित रकम के बारे में पूछताछ की गई तो इस संबंध में वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि जिस घर से यह रकम बरामद की गई है उसके मालिक ने मकान बेचे जाने की जानकारी दी है, लेकिन वह कोई इससे संबंधित दस्तावेज नहीं दे सका है।