
Noida News: गृह मंत्रालय ने यूपी कैडर के तीन अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। इन तीन अफसरों में यूपी कैडर के आईपीएस सतेंद्र कुमार, मीनाक्षी कात्यायन तथा सुजाता सिंह शामिल है। इनमें आईपीएस मीनाक्षी 2020 से जनपद गौतमबुद्धनगर में DCP के पद पर तैनात है। जबकि सतेंद्र कुमार 35वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात है। सतेंद्र कुमार और मीनाक्षी अब ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एसपी के पद पर तैनात की गई हैं।
बुधवार को इस संबंध में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुलिस अनंत किशोर सरन ने उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी को तीनों आईपीएस अधिकारियों को रिलीव करने के लिए पत्र लिखा है।
2010 बैच के आईपीएस सतेंद्र कुमार यूपी के मुज्जफरनगर के निवासी है। सतेंद्र वर्तमान में पीएसी की 35वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात है। सतेंद्र कुमार को 15 अगस्त 2022 को डीजी सिल्वर प्रशस्ति चिन्ह मिला था। सतेंद्र अब ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एसपी के पद पर तैनात किए गए हैं।
2012 बैच की आईपीएस अधिकारी सुजाता सिंह पटना बिहार की निवासी है। सुजाता सिंह गौतमबुद्धनगर में एसपी देहात के पद पर तैनात रह चुकी है। सुजाता अभी उत्तर प्रदेश में वूमेन & चाइल्ड सिक्योरिटी विंग में एसपी के पद पर तैनात थी। सुजाता को वर्ष 2017 व 2022 में डीजी प्रशंसा चिन्ह क्रमशः सिल्वर व गोल्ड मिल चुके है। आईपीएस सुजाता सिंह अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में एसपी के पद पर तैनात की गई हैं।
आईपीएस मीनाक्षी कात्यायन झारखंड की निवासी है। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी मीनाक्षी गौतमबुद्धनगर में जनवरी 2020 से डीसीपी के पद पर तैनात है। मीनाक्षी अब ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में एसपी के पद पर तैनात की गई हैं।