
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस 3 पुलिस ने तीन मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा से पूर्व प्रवेश के दौरान प्रवेश पत्र व बायोमैट्रिक्स में फर्क आने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को सेक्टर 64 स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में परीक्षा थी। परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पूर्व प्रवेश द्वार पर छात्रों के दस्तावेजों की केंद्र व्यवस्थापक द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान महेश व फरमान नामक छात्र के बायोमैट्रिक्स का मिलान नहीं हो पाया। इनके स्थान पर परीक्षा देने आए दीपक व अमित तथा महेश को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ कर बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पानीपत निवासी दीपक, शामली निवासी अमित कुमार व सोनीपत निवासी महेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरमान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।