
Noida News (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग स्थानों से जहां तीन किशोरियों का अपहरण कर लिया गया, वहीं अपनी मां के पास सो रहे एक 9 माह के बच्चे को चोरी कर लिया गया। बच्चा चोरी होने से परिजनों और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद निवासी कालिया ने नोएडा के थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दीपावली पर सेक्टर-18 मार्केट में रंगोली बेचने के लिए गया था। उसने मेट्रो स्टेशन के पास रंगोली की दुकान लगाई हुई थी। 9 नवंबर की रात्रि को वह अपनी पत्नी को बच्चों के साथ मेट्रो स्टेशन के पास सो रहा था। सुबह के समय जब वह उठे तो उनका 9 महीने का बेटा उनके पास से गायब मिला। उन्होंने अपने बच्चों को काफी तलाश में का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-31 में रहने वाली काजल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीते 14 नवंबर की शाम को घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने जब अपनी बेटी के बारे में खोजबीन की तो पता चला कि सेक्टर-11 में साफ सफाई का काम करने वाला दिलीप नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भाग ले गया है।
थाना दादरी में कस्बा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 13 वर्षीय भतीजी 9 नवंबर से घर से गायब है। काफी तलाशने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं थाना जेवर में सिरसा खादर गांव निवासी रमेश (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके 16 वर्षीय बेटी बीते 13 नवंबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई उन्होंने जब उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे पड़ोस में रहने वाला दीपक नामक युवक बहला-फुसलाकर भाग ले गया है।