Noida News : सितंबर तक मिल जाएगा 37.5 क्यूसेक गंगाजल
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:19 PM
Noida : नोएडा। नोएडा के छह लाख लोगों को सितंबर-2022 से गंगा जल मिलने लगेगा। इसके लिए 50 क्यूसेक गंगाजल परियोजना पर काम किया जा रहा है। प्राधिकरण सीईओ ने इस योजना की समीक्षा करते हुए उप्र जल निगम के साथ बैठक की। बैठक में एसीईओ मानवेेंद्र सिंहए पीजीएम राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि परियोजना की देरी होने की बड़ी वजह गाजियाबाद के डासना में जमीन अधिग्रहण न हो पाना है। सीईओ ने जल निगम को यह भी स्पष्ट कहा कि सितंबर से अधिक समय लगा तो कठोरतम कार्यवाही के तैयार रहे। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद के डासना के खसरा नंबर 1221 के आध्यात्मिक नगर के सामने स्थगन आदेश निरस्त होने से भूतक अधिग्रहण नहीं हो सका है। इससे करीब 85 मीटर लंबाई में 1500 एमएम व्यास पाईप लाईन बिछाने का कार्य नहीं हो सका है। जमीन अधिग्रहण गाजियाबाद डीएम के माध्यम से करवाने की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में सीईओ रितु माहेश्वरी निर्देश दिया कि अर्जेंसी क्लॉज का प्रावधान करते हुए तत्काल प्रभाव से भूमि अधिग्रहित कर काम शुरू करे।
जल निगम के अफसरों ने बताया कि 50 क्यूसक गंगाजल परियोजना में प्राइमरी ट्रीटमेंट का काम पूरा हो चुका है। रॉ वाटर मेन पाइपलाइन बिछाने का 20.70 किमी में से 16.92 किमी का काम पूरा, क्लियर वाटर मेन पाईप लाईन में से 2.80 किमी के सापेक्ष 0.52 किमी पूर्ण, 120 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की 27 यूनिट में से 23 यूनिट पूर्ण हो चुका है। 50 क्यूसेक गंगाजल परियोजना में 37.50 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति नोएडा में की जाएगी। परियोजना पर कुल 304.18 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसका 75 प्रतिशत यानी 228.14 करोड़ का खर्च किए जा रहे है।