Noida News : नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी की 38 सदस्यीय कमेटी घोषित कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन अनिल यादव ने महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा भेजी गई कमेटी को हरी झंडी दे दी है।
जिसे आज घोषित किया गया है।महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि नई कमेटी में 7 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी तथा 19 सचिव बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि संजय तनेजा को कोषाध्यक्ष, पीसीसी सदस्य पवन शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिनेश अवाना, चरण सिंह यादव, राज कुमार भारती, ललित अवाना, जितेन्द्र अम्बावत तथा पीसीसी सदस्य यतेन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जबकि महासचिव पद पर विक्रम चौधरी, रोहित सपरा, कैप्टन पीएस रावत, सतेन्द्र शर्मा, राम कुमार शर्मा, दयाशंकर पांडेय, मो. गुडडू, एसएस सिसोदिया तथा विक्रम सेठी को नियुक्त किया गया है। जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी इन्द्रजीत तिवारी, सुमनराय, वीरेन्द्र मुखिया, मधुराज, आर.के. प्रथम, सैययद मजर हुसैन, एसएस राणा, मो. अनीस, शमशेर अब्बासी, राजकुमार मोनू, वीरो देवी, देवेन्द्र कुमार यादव, महेश कुमार, संजय यादव, राहुल सिंह, रोबिन यादव, अमित जैन तथा आशुतोष पाठक को सौंपी गयी है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।