Noida News: 4 दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट,जान से मारने की धमकी भी दी
Noida News
भारत
चेतना मंच
03 Aug 2023 08:10 PM
Noida News: थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर में 4 दबंगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की।मारपीट के बाद युवक बुरी तरह घायल हो गया।खबर के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इन बदमाशों ने युवक के साथ बदसलूकी की है, पूर्व में भी कई बार पीड़ित के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
Noida Crime News
हैबतपुर निवासी रविकांत ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि वह बाजार से सब्जी खरीद कर वापस घर आ रहा था। इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले ललित यादव, अमित यादव, जीतू व एक अन्य युवक ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। झगड़ा होता देखकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रवि कांत के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी उसके साथ गाली गलौज मारपीट कर चुके हैं।
Noida News
इस बारे में उन्होंने पूर्व में भी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी ने यकीन दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।