Noida News : रबूपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:14 PM
Noida : नोएडा । अलग-अलग स्थानों पर 2 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सेक्टर 49 थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव में एक कमरे से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शव करीब 2 दिन पुराना था और उससे बदबू आ रही थी। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उड़ीसा निवासी नारायण पुत्र परसा कुमार के रूप में हुई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
वही थाना रबूपुरा क्षेत्र के भाईपुर गांव में लोकेश पुत्र हरपाल 40 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि लोकेश शराब पीने का आदी था और इस बात को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता था। बीती रात भी लोकेश शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के पश्चात उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई जबकि लोकेश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।