Noida News : धूमधाम से मनेगा नोएडा का 46वां स्थापना दिवस
भारत
RP Raghuvanshi
12 Apr 2022 08:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
12 Apr 2022 08:10 PM
Noida: नोएडा । स्थापना दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। 16 से 18 अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर बैठक ली। इसमें संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेंदारी सौंपी गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कालेज पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध गायकों द्वारा संगीत कार्यक्रम आदि आयोजन होगा।