
Noida News : (चेतना मंच)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा व शराब बरामद हुई है। इसके अलावा अपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुम रहे दो अन्य बदमाशों को भी पकड़ा गया है।
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एनआईबी कट के पास से मोमिन खान को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से जालौन का रहने वाला है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने भाविक पुत्र राजेश निवासी सेक्टर 143 को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने छह बोतल शिवास रीगल, 3 बोतल वोडका की बरामद की। इसी थाना क्षेत्र की पुलिस ने विकास पुत्र तरुण निवासी लोटस बुलेवर्ड सेक्टर 100 को गिरफ्तार किया। तलाशी में इसके पास से शराब की 5 तथा बियर की 6 बोतल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस ने गस्त के दौरान बीती रात्रि बाबू पुत्र दीप नारायण गुप्ता को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने बहलालपुर अंडरपास से रवि सिंह पुत्र जगदीश सिंह को एक चाकू के साथ बंदी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।