Noida News : टाटा नमक नकली बेचने के आरोप में 5 दुकानदारों को हिरासत में लिया
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 12:56 PM
नोएडा । थाना फेस वन में टाटा नमक कंपनी की तरफ से हरौला में दुकान चलाने वाले 5 दुकानदारों के खिलाफ कंपनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया। जब उन्होंने नमक के बिल दिखाएं और अपनी तरफ से पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने उन्हें थाने से छोड़ा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस वन के थाना प्रभारी वीरेश गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा कंपनी की तरफ से थाने में तहरीर दी गई ,कि हरौला की मार्केट में कुछ दुकानदार टाटा नमक के नाम पर नकली नमक बेच रहे हैं। इस सूचना पर मौके से नमक बरामद कर उसे जांच के लिए भेजा है ।तथा कंपनी की तरफ से उमेश, नितिन, महेश गुप्ता, बालकिशन, गजराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
देर रात काफी जद्दोजहद के बाद जब दुकानदारों ने अपने नमक के बिल दिखाएं और अलग-अलग जगह से नमक खरीदने की बात कही तो देर रात्रि में सभी को थाने से छोड़ा गया।