Noida News : 51 हजार का कन्यादान देगा श्रम विभाग: भराला
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:27 AM
नोएडा। उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। इसके पूर्व किसी भी सरकार ने श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऐसी कभी योजनाएं नहीं चलाई है। वे आज सेक्टर-38 स्थित विद्युत विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
श्री भराला ने कहा कि श्रमिकों के बहू-बेटियों की शादी के लिए विभाग ने ज्योतिबा फुले श्रम कल्याण कन्यादान योजना चलाई है।
इस योजना के तहत गरीब मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए विभाग द्वारा 51000 दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सुषमा स्वराज महिला सशक्तिकरण श्रमिक सिलाई मशीन वितरण योजना भी चलाई गई है। इसके द्वारा उन गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की जाती है जो काफी गरीब हैं जिससे उनको रोजगार दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक बड़ी योजनाएं भी विभाग ने चलाई है जिसकी हर जगह प्रशंसा की जा रही है। इस योजना के तहत गरीब मजदूरों के परिवारों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने की व्यवस्था की गई है।
इस श्रवण कुमार श्रमिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बसों में बैठाकर गरीब मजदूरों को तीर्थ यात्रा कराई गई है। तीर्थ यात्रा के अलावा और गरीब मजदूरों को 2000 की धनराशि भी दी जाती है। इस योजना का शुभारंभ श्री राम लला के दर्शन कराने के साथ किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जो आज तक किसी ने सरकार में नहीं की गई खबर लिखे जाने तक पत्रकार वार्ता जारी थी।