Noida News : नोएडा में एक ही छत के नीचे जुटे 55 सामाजिक संगठन, लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले
55 social organizations gathered under one roof in Noida, took many important decisions
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:41 PM
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में अपने प्रभावी कार्यों से सभी को प्रेरित करते हुए 100 से ज्यादा सक्रिय सामाजिक संस्थाओं के समूह एक्टिव एनजी ग्रुप नोएडा ने सोमवार को ग्रीष्म मिलन उत्सव यानी तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इसमें गौतमबुद्ध नगर की करीब 55 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधित्वों ने भाग लिया। इस दौरान आपसी परिचय के साथ ही तरबूज और खरबूजे के स्वाद के संग अनेक सामाजिक समस्याओं और उनके निदान पर गहन चर्चा की गई।
Noida News
संस्थाओं के सदस्यों ने साझा किए अनुभव
तरबूज पार्टी में सभी संस्थाओं का योगदान रहा। इसमें नियमानुसार प्रत्येक संस्था के सदस्य एक तरबूज और दो खरबूजे के साथ पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिकतर नामचीन संस्थाओं ने अपने गूढ़ अनुभवों को साझा कर अपनी भूमिका निभाई। नवोदित संस्थाओं के सदस्यों ने भी अपने अभिनव विचारों को साझा किया। सक्रियता की असली पहचान क्या होती है, यह आज तरबूज पार्टी में देखने को मिला। हर कोई कुछ नये ढंग से सामाज सेवा के लिए आतुर दिख रहा था।
समाजिक कार्यों के लिए किए जाएंगे सामूहिक प्रयास
एक्टिव एनजी ग्रुप के एडमिन डॉ. अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता रंजन तोमर एवं संयोजक आदित्य श्रीवास्तव ने माहौल को ऐसा बनाया, जिसमें सक्रिय भागीदारी के साथ ही अपनापन भी झलक रहा था। हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिला। बड़ी संस्थाओं ने नवोदित संस्थाओं के संग मिलकर शहर के लिए एकजुट होकर किसी भी विशेष सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने का भरोसा दिया।
Noida News
ग्रामीण स्कूलों में छोटी लाइब्रेरी बनाने का वादा
एक संस्था ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से सभी संस्थाओं की जानकारी देने का वादा किया। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत एक अन्य संस्था ने जिले के अनेक ग्रामीण विद्यालयों में छोटी छोटी लाइब्रेरी बनाने की हामी भरी। कार्यक्रम में उपस्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सीएसआर के अनुदान मिलने में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री की पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सहयोग का भी भरोसा दिया।
तरबूज पार्टी में हुई समस्याओं पर चर्चा
तरबूज पार्टी में नोएडा में ज़मीनी स्तर पर पनप रही अनेक समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उन समस्याओं के समाधान के लिए एक्टिव एनजी ग्रुप के तहत एकजुट होकर सरकारी एजेंसीज एवं नोएडा के संग मिलकर प्रयास करने का आश्वासन दिया। अनेक सुझावों के आदान—प्रदान के साथ लोगों ने मधुर संगीत का भी आनंद लिया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।