Noida : नोएडा । थाना फेस-2 पुलिस द्वारा चैकिंग व अन्य स्थानों से पकड़ी गई देशी/अंग्रेजी शराब को गड्डे में दबा दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर थाना फेस-2 पुलिस द्वारा वर्ष-2021 में पकड़ी गई कुल 551 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इसके आदेश एसीजेएम-2 द्वारा दिये गये थे। पुलिस आयुक्त-1 सेंट्रल तथा थानाध्यक्ष फेस-2 की मौजूदगी में गड्डा खुदवाकर 551 लीटर शराब को उसमें डालकर नष्ट कर दिया गया।