
Noida News : नोएडा शहर के सेक्टर 75 से एक चिंताजनक खबर आ रही है। खबर यह है कि एक बिल्डर की बड़ी गलती व पैसों की लूट का खामियाजा शहर के 560 परिवारों को भुगतना पड़ेगा। बिजली विभाग ने इन परिवारों की बिजली काटने की घोषणा कर दी है।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 75 में एपेक्स एथेना नाम की एक सोसायटी है। इस सोसायटी को बनाने वाले बिल्डर के ऊपर बिजली विभाग (यूपीपीसीएल) के 91 लाख रुपये बकाया है। इस बकाया का भुगतान ना होने के कारण बिजली विभाग ने आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी है। आरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, बिजली विभाग ने सोसायटी की बिजली काटने की घोषणा कर दी है।
नोएडा के सेक्टर 75 में जिस सोसायटी की बिजली काटने की घोषणा की गई है उस सोसायटी में 560 परिवार रहते हैं। सोसायटी निवासी परवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जिला प्रशासन की एक टीम ने बाकायदा लाउडस्पीकर लगाकर घोषणा की है कि इस सोसायटी के कॉमन एरिया में यूज की जा रही बिजली के 91 लाख 83 हजार 779 रुपये बकाया है। इस बकाया का तुरंत भुगतान ना करने पर जल्दी ही सोसायटी की बिजली काट दी जाएगी। सोसायटी के नागरिकों का कहना है कि हर महीने बिजली आदि की एवज में सीएएम चार्ज एडवांस में भुगतान करते हैं। इतना ही नहीं बिल्डर ने रजिस्ट्री के वक्त दो दो साल का मेंटिनेंस चार्ज भी जमा करा रखा है। अब सोसायटी वासियों को चिंता सता रही है कि बिना बिजली के वे अपने घरों में कैसे रह पाएंगे ? Noida News
https://twitter.com/ManchChetna/status/1696350906949009716?t=yc_kikLfKbooH-JowUo5rQ&s=08