Noida : नोएडा । कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन में तैनात 6 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि एसीपी रजनीश वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम नोएडा, सुशील कुमार गंगा प्रसाद को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय-नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय-नोएडा, श्यामजीत प्रमिला को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध/साइबर अपराध गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ-ग्रेटर नोएडा, रूद्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ-ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय-सेन्टल नोएडा बनाया गया है। अब्दुल कादिर को सहायक पुलिस आयुक्त सेन्ट्रल नोएडा-प्रथमसे साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित प्रताप सिंह सहायक पुलिस आयुक्त को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय-नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।