नोएडा में 6 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:15 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:15 AM
Noida News : रक्षाबंधन के मौके पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। ऐसे में नोएडा की 6 मिठाई की दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए गए है।
मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे
आपको बता दें कि सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद अब्दुल्लाह एवं विजय बहादुर पटेल द्वारा अग्रवाल स्वीट्स सेक्टर-12 से रसगुल्ला और लड्डू, स्टैंडर्ड स्वीट्स सेक्टर 12 नोएडा से लड्डू तथा गुप्ता जी रेस्टोरेंट अगाहपुर सेक्टर 42 नोएडा से पनीर का नमूने का जांच सैंपल लिया गया है। इसी प्रकार मुख्य खाद्य
सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार व अमर बहादुर द्वारा एक्सप्रेसवे दनकौर टोल ग्रेटर नोएडा के पास फोर व्हीलर गाड़ी से सप्लाई कर रहे सप्लायर से 1 सैंपल खोय तथा बृजवासी स्वीट्स छपरौली सेक्टर 168 नोएडा से 1 सैंपल कलाकंद का जांच हेतु संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जनपद में विभिन्न स्वीट्स की दुकानों से 06 खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच के लिए भेजे गए। सभी सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।