नोएडा में जल्द बनेगी 6 लेन एलिवेटेड रोड, जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से होगा सीधा कनेक्शन
भारत
चेतना मंच
18 Aug 2025 03:10 PM
यमुना पुश्ते पर जल्द ही एक नई 6 लेन एलिवेटेड रोड बनने जा रही है। यह सड़क सेक्टर-94 गोलचक्कर से लेकर सेक्टर-150 तक बनाई जाएगी और इसे सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। परियोजना पर करीब 4,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड के लिए शासन और नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। फिलहाल शासन के अंतिम फैसले का इंतजार है। Noida News :
क्यों है यह रोड अहम?
* नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात का दबाव कम होगा।
* जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने का सीधा और तेज मार्ग मिलेगा।
* सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक यात्रा समय में बड़ी कटौती होगी।
* एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या काफी हद तक घटेगी। Noida News
इलाके की स्थिति
यमुना पुश्ते के एक ओर हजारों की संख्या में अवैध फार्म हाउस बने हुए हैं। दूसरी ओर सेक्टर, सोसायटी और गांव फैले हुए हैं। वर्तमान में पुश्ते की सड़क जगह-जगह गड्ढों से बदहाल है, इसीलिए नए निर्माण से पहले सिंचाई विभाग की अनुमति जरूरी है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा और ग्रेटर नोएडा को तेज रफ्तार कनेक्टिविटी देगा। जेवर एयरपोर्ट तक आसान पहुंच और यातायात सुगम होने से रियल एस्टेट, कारोबारी निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। यह खबर शहरी विकास और निवेश के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। Noida Newsराधाकृष्णन को जिताने की तैयारी, फ्लोर लीडर्स संग बनेगी जीत की रणनीति