Noida News :6 अवैध फार्महाउस पर चला प्राधिकरण का पीलापंजा
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:58 AM
Noida: नोएडा । नोएडा प्राधिकरण भूलेख ओएसडी प्रसून द्विवेदी और वर्क सर्किंल नौ वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल के नेतृत्व में नंगला नंगली और चक मंगरौली स्थित यमुना डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें पांच अवैध फार्म हाउस में बनाया गया पक्का निर्माण ध्वस्त किया गया है। जबकि नये फार्म हाउस काटने को लेकर चल रही माफिया के काम को रुकवा दिया।
वर्क सर्किल नौ वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल ने बताया कि नंगला नंगली में 20 हजार वर्ग मीटर में पांच फार्म हाउस माफिया ने काटकर बेच दिया था। यहां पर पक्का निर्माण भी कराया गया, नया पक्का निर्माण करने की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में जानकारी के बाद शुक्रवार को यहां पर भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके अलावा चक मंगरौली में 60 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर नये फार्म हाउस काटने की तैयारी थी। इसके लिए माफिया सड़क नेटवर्क को तैयार कर रहे थे। ऐसे में यहां पर जेसीबी के जरिये सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। दोपहर दो बजे कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसे साढ़े तीन बजे संचालित किया गया। तोडफ़ोड़ का खर्च फार्म हाउस संचालकों वसूल किया जाएगा। अब इस भूमि की फेंसिंग कराई जाएगी। यह भूमि सिंचाई विभाग की है, इसकी देखरेख का जिम्मा प्राधिकरण के पास है। पहले भी यहां कई फार्म हाउस तोड़े जा चुके है। इन फार्म हाउसों में अक्सर पार्टी का आयोजन होता है। यह सभी गैर कानूनी है। यहां कई बार पुलिस की ओर से छापेमारी भी की जा चुकी है।
भूलेख ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि लगातार ट्विट के जरिये प्राधिकरण में शिकायत आ रही थी, एक सप्ताह पहले सेक्टर-150 में फार्म हाउस तोड़कर माफिया को चेतावनी दी थी, लेकिन गतिविधियां रुक नहीं रही थी। इसलिए दल बल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभी नये निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।