
Noida News : कायस्थ सभा गौतमबुद्धनगर तथा नोएडा लोकमंच द्वारा संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नोएडा दवा बैंक सेक्टर-12 में एक विशाल चिकित्सा तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 79 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
इससे पूर्व शिविर में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा तथा एस.सी. श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
Noida News : शिविर में कुल 79 मरीजों ने जांच करवाई। फिजिशियन, महिला रोग व बाल रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी के लिए फिजियोथैरेपिस्ट तथा खून आदि की जांच के लिए भी टीम उपलब्ध रही। नोएडा दवा बैंक के फिजिशियन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, होम्योपैथ डॉ. वर्षा दीक्षित ने भी मरीजों को सेवा दी।
चिकित्सकों द्वारा बताई गई सभी दवाइयां दवा बैंक से निःशुल्क वितरित की गईं। दवा बैंक नोएडा निवासियों के लिए निःशुल्क दवा का एक केंद्र बन चुका है। यहां पूरे शहर के लोग अपने घर में बची हुई दवाइयां देते हैं और जो दवाई खरीदने में असमर्थ होते हैं, उनको दवाई मुफ्त दी जाती हैं।
कायस्थ सभा गौतमबुद्ध नगर सदैव सामाजिक हित के कार्यक्रमों में अग्रणी रहती है। शिविर में महेश सक्सेना, श्रीमती लीका सक्सेना, श्रीमती इंदिरा चौधरी, मनीषा, श्रीमती विभा बंसल, विक्रम श्रीवास्तव, एस. सी. श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना, आर एन श्रीवास्तव आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Noida News
भाकियू ने लखनऊ में डाला डेरा, राकेश टिकैत ने आजम खां को लेकर बोली ये बड़ी बात UP News
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।