नोएडा में शातिर चोरों के हौंसले बुलंद, मोबाइल टावर से चुराया आरआरयू
Noida News
भारत
चेतना मंच
09 Jul 2024 09:45 PM
Noida News : नोएडा में चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट साबित हो रहे मोबाइल टॉवरों से कीमती उपकरण चोरी होने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर लगे दो मोबाइल टॉवरों से आरआरयू व अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिए।
Noida News
चोरों ने मोबाइल टॉवर से चुराया आरआरयू
नोएडा के थाना फेस-2 में एसजी एनकॉन कंपनी के क्यूआरटी हेड सुशांत त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 मई की रात्रि को चोरों ने हौजरी कंपलेक्स में लगे मोबाइल टॉवर से आरआरयू, जंपर केबल, एसएफपी, पावर कनेक्टर, क्लैंप व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। वहीं थाना सेक्टर-39 में सुशांत त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छलेरा गांव में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने आरआरयू, फाइबर केबल, जंपर, पावर कनेक्टर अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि शहर में जगह-जगह लगे मोबाइल टॉवरों से आए दिन कीमती उपकरण चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रीन बेल्ट व सुनसान जगह पर लगे इन मोबाइल टॉवरों को अपना निशाना बना रहे हैं।Noida News