Noida News: दिल्ली से 8.46 पैसे नोएडा में सस्ता पेट्रोल
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:58 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:58 AM
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम किए जाने से अब दिल्ली में पेट्रोल और डीजल डलवाने वाले वाहन मालिक/ चालक दिल्ली में पेट्रोल डलवाने की बजाए नोएडा में पेट्रोल डलवा रहे हैं। जिससे पेट्रोल पम्पों पर लम्बी कतारें लगी हुई हैं। सुबह व शाम में पेट्रोल डलवाने में आधा घंटा का समय लग रहा है।
नोएडा में पेट्रोल दिल्ली के मुकाबले 8 रूपये 46 पैसे सस्ता है। इसका बाकायदा बोर्ड लगाकर प्रचार भी किया जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली के वाहन चालक नोएडा में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए आ रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-15 सागर ऑटोमोबाइल, सेक्टर-15ए ,नोएडा स्टेडियम डॉली मोटर्स ,सेक्टर 12,55 ,56 आदि दिल्ली से सटे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पर वाहन चालको की लंबी कतार लगी हुई है । जिसके चलते नोएडा के वाहन स्वामियों को भी काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है। क्योंकि पेट्रोल डलवाने के लिए आधा -आधा घंटा उन्हें लाइन में लगना पड़ रहा है। पहले दिल्ली में पेट्रोल सस्ता होने के चलते नोएडा के वाहन चालक दिल्ली में पेट्रोल और डीजल डलवाते थे। आजकल नोएडा में पेट्रोल और डीजल सस्ता होने के चलते नोएडा में पेट्रोल और डीजल डलवा रहे हैं।