
Noida News : कहा जाता है कि अच्छा काम करने में उम्र की सीमा बाधा नहीं बनती है। इस बात का जीता जागता उदाहरण नोएडा शहर के सेक्टर-40 में स्थित प्रीत मंच के भवन में देखने को मिला। यहां प्रीत मंच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे 95 साल की गोल्ड मेडल विजेता एक महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लहराया। वें प्रीत मंच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि थीं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ ही साथ नोएडा में भी अनेक कार्यक्रम हुए। सबसे अनोखा कार्यक्रम सेक्टर-40 में स्थित प्रीत मंच के भवन में हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 95 वर्ष की महिला भगवती देवी थीं। आपको बता दें कि श्रीमती भगवती देवी वल्र्ड मास्टर्स एथलेटिक्स की गोल्ड मेडल विजेता रही हैं। इस लिहाज से श्रीमती भगवती देवी को विश्व विजेता खिलाड़ी भी कहा जाता है। प्रीत मंच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वे सबके आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। समारोह में शामिल समाज के सभी छोटे-बेड़ों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रीत मंच द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ बच्चों की प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता, 10 मीटर एयर शूटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ भावुक करने वाली नृत्य व गीत की प्रस्तुति भी हुई।
Read More - Noida News : जब शहीदों को याद करके सभी की आंखों से छलक आए आंसू, शहीद स्मारक पर याद किए गए 39 शहीदस्वतंत्रता दिवस समारोह के इतर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस गोष्ठी में महान सम्राट हुए महाराजा अनंगपाल तोमर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी दीवान सिंह कुंतल तथा चौधरी महेन्द्र सिंह ने स्व. महाराजा अनंगपाल तोमर का जीवन परिचय सबसे कराया। दोनों ही वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान सम्राट तो इतिहास में बिरले ही पैदा हुए हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रीत मंच के महासचिव सुधीश चौधरी ने किया। प्रीत मंच के अध्यक्ष निर्दोष सिंह गंधर्व ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।
यहां यह बताना अति आवश्यक है कि प्रीत मंच नोएडा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध सामाजिक संगठन है। यह संगठन जाट समाज के उत्थान व समाज की भावी पीढ़ी को जागरूक करने के मकसद से गठित किया गया था। जाट समाज की प्रसिद्ध हस्ती रहे स्व. जस्टिस महावीर सिंह ने प्रीत मंच की स्थापना की थी। उनके सामने प्रस्ताव था कि जाट समाज की आने वाली पीढिय़ों को जाट समाज का इतिहास बताने तथा समाज का संपूर्ण उत्थान करने के मकसद से जाट सभा या जाट महासभा बनाई जाए। तब उन्होंने कहा था कि जाति के नाम पर संगठन बनाने से उस संगठन की भावना संकीर्ण हो जाती है। इस कारण उन्होंने संगठन का नाम प्रीत मंच रखा था। नोएडा के सेक्टर-40 में इस संगठन का एक भवन भी स्थापित है।
इस समय प्रीत मंच के अध्यक्ष निर्दोष सिंह गंधर्व तथा महासचिव सुधीश चौधरी, उनके साथ ही साथ, राजीव चौधरी, श्रेष्ठ कुमार, सुदेश चौधरी, जितेद्र सिंह एडवोकेट, हरी सिंह चौधरी, डीपी सिंह, उदयवीर सिंह खोखर, पीएस चौधरी, जय किशन सोरेन, ओमवीर सिंह, कुंती मलिक, रीता रानी, नीलम राणा, अवतार सिंह, एस.के. सिंह, दिनेश कुमार, पुनीत कुमार धनकड व डी.एस. सरोहा शामिल हैं। Noida News