
सदर सराय रोड स्थित घर में मिलन चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह उनके घर में रखे बॉक्स के नीचे एक काला और जहरीला सांप दिखाई दिया। उसे देखकर घर के लोग भयभीत हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। हर कोई सांप को देखने के लिए उत्सुक था। इस बात की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में शामिल प्रशांत और संजय ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और उसे उसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया। वन विभाग के दारोगा प्रशांत ने बताया कि सांप की लंबाई करीब 10 फीट थी। वह काफी जहरीला था।नोएडा के बरोला के रिहायशी इलाके में निकला 10 फुट लंबा सांप l सदर सराय रोड पर सांप निकलने से मचा हड़कंप l#Viral #ViralNews pic.twitter.com/5ALvQQWy3a
— Chetna Manch (@ManchChetna) August 19, 2022