Noida News: दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लूटा
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:47 PM
नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के लेबर चौक के पास बारात चढत के दौरान दूल्हे के पिता से बाइक सवार दो बदमाश नोटों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख 30 हजार रुपए बताए गए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बदरपुर दिल्ली से बारात खोड़ा गाजियाबाद में आई थी और लेबर चौक सेक्टर-58 के पास बरात चढ़त की तैयारी चल रही थी।
तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश दूल्हे के पिता के हाथ से बैग छीन कर भाग गए। बारातियों ने खूब शोर मचाया। लेकिन बदमाश बैग लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। लूट का शिकार हुए दूल्हे के पिता कृपाशंकर निवासी बदरपुर दिल्ली ने पुलिस को बताया कि बैग में एक लाख 30 हजार रुपए थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अगर वादी अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की तहरीर देगा तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।