नोएडा सीट पर एक बड़ी घोषणा तथा एक वायदा है कसौटी पर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:11 AM
Noida News : नोएडा शहर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। नोएडा को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसी नोएडा शहर से शुरू होकर बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर तक फैली हुई है गौतमबुद्धनगर लोकसभा की सीट। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र को नोएडा सीट के नाम से भी जाना जाता है। नोएडा सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नोएडा सीट पर अन्य चुनावी मुददों के अलावा एक बड़ी घोषणा तथा एक बड़ा वायदा कसौटी पर या कहें कि दांव पर लगा हुआ है।
Noida News
नोएडा सीट पर सबसे बड़ी घोषणा
नोएडा सीट पर सबसे बड़ी घोषणा एक अपील के रूप में की गई है। दरअसल मंगलवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के लिए वोट मांगे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र की जनता डा. महेश शर्मा को एक-दो या चार लाख वोट से नहीं बल्कि पांच लाख से भी अधिक वोट से चुनाव जिताकर लोकसभा में जरूर भेजेगी। इस प्रकार भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने यह घोषणा कर दी कि डा. महेश शर्मा पांच लाख से भी अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। इस वीडियो में आप भी सुन सकते हैं राजनाथ सिंह की यह बड़ी घोषणा।
[video width="1920" height="1080" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/dr-mhesh-sharma-twiiter-video-2404-01-.mp4"][/video]
नोएडा की जनता से बड़ा वायदा
राजनाथ सिंह की घोषणा के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक बड़ा वायदा भी पूरे नोएडा क्षेत्र में कसौटी पर लगा हुआ है। अमित शाह ने 13 अप्रैल को नोएडा की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि वें डा. महेश शर्मा के चुनाव जीतने के बाद डा. महेश शर्मा के विजय जुलूस में शामिल होने के लिए नोएडा जरूर आएंगे। यहां वीडियो में सुन सकते हैं कि नोएडा की जनता से क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह।
[video width="1920" height="1080" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/amit-shah-vada-video-01-2404-.mp4"][/video]
क्या पूरे होंगे घोषणा तथा वायदा
अब नोएडा क्षेत्र की जनता बेसब्री से प्रतीक्ष कर रही है कि क्या रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की घोषणा तथा गृहमंत्री अमित शाह का वायदा नोएडा (गौतमबुद्धनगर) क्षेत्र के मतदाता पूरा करेंगे अथवा नहीं। घोषणा तथा वायदे की परीक्षा 26 अप्रैल के मतदान में होनी है।