
सार
Noida News : हमेशा कहा जाता है कि कोई भी जागरूक नागरिक देश व समाज का भला कर सकता है। ऐसा ही एक उदाहरण UP के नोएडा शहर में देखने को मिला है। यहां सारे कायदे-कानून तोड़कर अपनी बाइक पर जा रहे एक दरोगा को जागरूक नागरिक की जागरूकता भारी पड़ गई। कानून की धज्जियां उड़ाकर बाइक चला रहे एक दरोगा की करतूत की फोटो खींचकर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुंच गई। इस फोटो को देखकर दरोगा का 7 हजार रुपए का चालान काटा गया और भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी गई।
विस्तार
Noida News : आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-58 थाने में तैनात एक दरोगा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस फोटो में दरोगा जी बिना हेलमेट के बाइक पर यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक पर अवैध ढंग से नंबर प्लेट लगाई गई है। इतना ही नहीं, दरोगा जी कान पर मोबाइल फोन लगाकर बातें भी करते नजर आ रहे हैं।
यानी कुल मिलाकर सारे ट्रैफिक नियम इस फोटो में तोड़ते हुए दरोगा जी कैमरे में कैद हो गए हैं। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही नोएडा कमिश्नरी पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने दरोगा को खोज निकाला और दरोगा जी का 7 हजार रुपए का चालान काट दिया।
Noida News : सारे कायदे-कानून तोड़कर सड़क पर बाइक चला रहे दरोगा की फोटो सोशल मीडिया पर आने, फोटो वायरल होने तथा उसके बाद चालान कटने की यह पूरी घटना नोएडा शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। नोएडा के नागरिकों का कहना है कि इस तरह का नजारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर रोज देखने को मिलता है।
वह तो भला हो उस जागरूक नागरिक का जिसने अपना समय लगाकर यह फोटो खींची और फिर सोशल मीडिया पर डाल दी। एक सभ्य नागरिक की जागरूकता व सोशल मीडिया की शक्ति ने इस दरोगा को सजा दिलवा दी। नोएडा के नागरिक कह रहे हैं कि यदि प्रत्येक नागरिक इतना ही जागरूक हो जाएं, तो सोशल मीडिया के जमाने में किसी की भी कायदे-कानून तोड़ने की हिम्मत नहीं होगी।
G20 Summit का समापन: PM मोदी ने UNSC के विस्तार, वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जोरदार पैरवी
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।