
Noida News : यूपी के नोएडा में एक सिरफिरे आशिक ने सारी हदें पार करते हुए एक दंपत्ति को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देते हुए सिरफिरे आशिक ने दंपत्ति से कहा कि अगर उन्होंने अपनी बेटी की शादी उससे नहीं की तो वह दोनों की हत्या कर देगा। इस मामले में थाना सेक्टर 49 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और धमकी देने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा थाना सेक्टर 49 में एक महिला ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उक्त युवक फोन कर उसकी 15 वर्षीय बेटी की शादी, जो दसवीं कक्षा की छात्रा है उससे शादी करना चाहता है। शादी ना करने पर सिरफिरे आशिक ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है।
सेक्टर 51 के होशियापुर गांव में किराए पर रहने वाली लक्ष्मी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा के छात्र है। बीते 7 अक्टूबर को उसके मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल की। कॉल करने वाले युवक आकाश गुप्ता ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी उससे कर दे। शादी न करने पर अंजाम अच्छा नहीं होगा। लक्ष्मी के मुताबिक सिरफिरे आशिक ने फोन पर उन्हें व उनके पति को जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी आकाश गुप्ता गुरुग्राम में रह रहा है तथा उसकी धमकी के बाद परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
थाना 49 पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। विवेचना जारी है।