
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार की रात बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी नोएडा पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस और बाइक लुटरों के बीच मुठभेड़ हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस को डीएलएल मॉल से सूचना मिली थी कि फिल्म सिटी की तरफ केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा बाइक लूटने का प्रयास किया गया है। बाइक लूट के प्रयास की सूचना पर नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस द्वारा बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया गया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश गुलशन पुत्र दिनेश निवासी टटीरी, बागपत को पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश गुलशन को अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल बदमाश के कब्जे से केटीएम बाइक, 1 अवैध व कारतूस और एक बैग में लूट/चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न थानों में लगभग 9 मुकदमें दर्ज है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।